पीबीएम के चुन्नीलाल सोमानी ट्रोमा सेंटर में प्रदेश की पहली ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर क्लिनिक का हुआ लोकार्पण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जोड़ों के दर्द से पीड़ितों को मिलेगा लैब का लाभ- संभागीय आयुक्त

बीकानेर, 14 अप्रैल। पीबीएम अस्पताल से संबद्ध ट्रोमा सेंटर में मंगलवार को प्रदेश की पहली अत्याधुनिक ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर (ओबीआरसी) क्लिनिक का लोकार्पण किया गया।

मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने कहा कि इस लैब का लाभ जोड़ों के दर्द से पीड़ितों और आम आवाम को मिलेगा। उन्होंने क्लिनिक में बिना ऑपरेशन घुटनों के इलाज की प्रक्रिया का अवलोकन किया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. रेखा आचार्य ने कहा कि प्रदेश की पहली क्लिनिक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर की बड़ी उपलब्धि है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी सी घीया ने कहा कि इस पद्धति से बीकानेर में चिकित्सा अनुसंधान और स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

ट्रोमा सेंटर निदेशक एवं क्लिनिक मुख्य प्रभारी डॉ. बीएल खजोटिया ने कहा नवीनीकृत आर्थो बायोलॉजिक रिजनरेटिव कंस्ट्रेट क्लिनिक का लोकार्पण बीकानेर के चिकित्सा इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है।

उन्होंने कहा कि आर्थोबायोलॉजिंक्स में शरीर के भीतर छिपी ‘स्वस्थ होने के शक्ति’ का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्लिनिक में जोड़ों के दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी का सटीक इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम विश्व स्तरीय उपचार और शोध के उच्चतर मानकों को बनाए रखेंगे। डॉ. खजोटिया ने बताया कि बी आर सी क्लिनिक में यह मशीने राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसेज के रिसर्च ग्रांट तथा नोखा के भामाशाह कुलरिया परिवार एवं भारतीय स्टेट बैंक के सीएसआर फण्ड से उपलब्ध करवाई गई है।
कार्यक्रम में भामाशाह मघाराम कुलरिया परिवार सीलवा-मूलवास, नोखा के पुखराज सुथार, राजेश अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक अरविन्द भट्ट, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, समाजसेवी मनोज सारस्वत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ने सम्मानितजनों और अतिथियों का परिचय दिया।

क्लिनिक प्रभारी डॉ. अजय कपूर ने बताया कि यह जीएफसी पद्धति से मरीजों के आर्थराईटिस के प्राथमिक अवस्था में बिना ऑपरेशन के काफी कारगार साबित हो रही है। डॉ. कपूर ने मरीजों के अनुभव एवं पीपीटी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से क्लिनिक के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया।

ट्रोमा सेंटर सीएमओ डॉ. एल के कपिल ने चुनीलाल सोमानी राजकीय ट्रोमा सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्लिनिक प्रत्येक मंगलवार को ट्रोमा सेन्टर में कमरा नम्बर 26 में संचालित की जा रही है। अस्थि रोग एसोसिएट प्रो. सुरेंद्र चोपड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!