राजस्थान विधानसभा वैश्विक महामारी तथा लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियों पर विधानसभा में एक दिवसीय सेमीनार 16 जुलाई को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान विधानसभा में वैश्विक महामारी तथा लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियों पर एक दिवसीय सेमिनार 16 जुलाई को होगी। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ राजस्थान शाखा के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार दो सत्रो में होगी।
राजस्थान विधानसभा के सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर ने बताया की उदघाटन सत्र शुक्रवार 16 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे आरम्भ होगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं सांसद श्री पी. चिदम्बरम होंगे। सत्र को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया और राजस्थान शाखा के सचिव श्री संयम लोढ़ा सम्बोधित करेंगे।
श्री माथुर ने बताया कि मध्यान दो बजे से आयोजित समापन सत्र के मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे होंगे। राज्य के सभी विधायक गण ,पूर्व विधायक गण और गणमान्य नागरिक इस सेमिनार में भाग लेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!