बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा कोलायत का दिवार्षिक महासमिति अधिवेशन एवं कार्यकारिणी पुनर्गठन /निर्वाचन की बैठक आनंद पारीक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की गई । चुनाव पर्यवेक्षक श्री यतीश वर्मा प्रदेश महामंत्री थे, चुनाव अधिकारी श्री गोविंद भार्गव जिला मंत्री प्रभारी कोलायत थे सहयोग गुरुप्रसाद भार्गव वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीकानेर जिला रहे। प्रथम सत्र में मां सरस्वती की वंदना /अतिथियों का माल्यार्पण/ स्वागत कार्यक्रम हुआ। तहसील मंत्री हरीश वाधवानी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।सुधीर दाधीच (कोषाध्यक्ष) ने वर्ष पर्यंत का आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया ओर शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की ।। द्वितीय सत्र सत्र में कोलायत इकाई के पुनर्गठन निर्वाचन की रूपरेखा तैयार की गई । उपस्थित साथियों से विचार-विमर्श का सर्व समिति से कार्यकारिणी तय की गई ।कार्य कारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारी जिला मंत्री गोविंद भार्गव ने की जिसमें भंगा सिंह यादव (सभा अध्यक्ष), महबूब अली पवार (उप सभाध्यक्ष), राम रतन उपाध्याय (तहसील अध्यक्ष) हरीश वाधवानी (तहसील मंत्री) अंजुमन आरा (तहसील महिला मंत्री) जहांगीर अली (तहसील उपाध्यक्ष) जयप्रकाश (तहसील उपाध्यक्ष)हंसराज(वरिष्ठ उपाध्यक्ष) मोहनलाल चौधरी (तहसील संगठन मंत्री )विपिन सिंह चौहान (तहसील संयुक्त मंत्री) सुधीर दाधीच (तहसील कोषाध्यक्ष) पुष्पा स्वामी (तहसील प्रचार मंत्री )गोपाल बारिया (तहसील प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि) राजेंद्र सिंह करणपुरा (सदस्य) तस्लीम बानो राणासर (सदस्य) मनोज मोदी(सदस्य)शीतल कछवाहा(सदस्य)निर्वाचित हुए ।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन हित में शपथ ग्रहण की और संगठन को ऊंचा उठाने में अपने योगदान देने का वादा किया ।







Leave a Reply