राजस्थान:: 352 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कृषि संकाय प्रारंभ जबकि 69 उच्च प्राथमिक विद्यालय माध्यमिक विद्यालय में तथा 31 माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत साथ ही 39 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त विषय तथा 6 विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय आवंटित(देखें आदेश)

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार 352 उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कृषि संकाय खोला गया। इनमें से 301 विद्यालयों के आदेश जारी किए गए, शेष 51 के आदेश आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्ति के उपरांत जारी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप 69 उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में तथा 31 माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया। इनमें से क्रमशः 55 माध्यमिक विद्यालयों को तथा 22 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को क्रमोन्नत करने के आदेश जारी किए गये । शेष 14 उमावि विद्यालय तथा 9 माध्यमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करने की आदेश आदर्श आचार संहिता समाप्ति के उपरांत जारी किए जाएंगे।
इसी के साथ 39 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त विषय आवंटित किए गए तथा 6 विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय आवंटित किए गए। इनमें से क्रमशः 28 विद्यालयों में अतिरिक्त विषय एवं 5 विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय के आदेश जारी किए गए शेष 11 विद्यालयों में अतिरिक्त विषय एवं एक विद्यालय में अतिरिक्त संकाय हेतु आदेश आदर्श आचार संहिता समाप्ति के उपरांत जारी किए जाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!