Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजाराम गुर्जर पर एसीबी का शिकंजा, ACB ने बनाया इस प्रकरण में 4 लोगों को आरोपी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर: जयपुर नगर निगम ग्रेटर की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर पर एसीबी का शिकंजा कस गया है. एसीबी ने मामले मेें पूछताछ के बाद राजाराम गुर्जर के साथ ही बीवीजी कंपनी के ओमकार सप्रे को गिरफ्तार किया है. डीजी एसीबी बीएल सोनी ने बताया कि 10 जून को एक वीडियो वारयल हुआ था.
वीडियो की जांच दो एफएसएल लैब से कराई गई थी. तमाम तथ्यों के आधार पर राजाराम गुर्जर और बीवीजी कंपनी के ओमकार सप्रे को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इस वीडियो में कंपनी के भुगतान के बदले रिश्वत के लेन देन की चर्चा की जा रही थी. जिसके बाद एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. इस मामले में राजाराम गुर्जर ,ओमकार सप्रे और संदीप चौधरी के अलावा निंबाराम सहित अन्य को नामजद किया गया है.
वहीं एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि इस वीडियो के आधार पर एसीबी अभी सर्च कर रही है. एसीबी बीवीजी कंपनी के जुड़े तमाम दस्तावेज जुटाकर मामले की जांच करेगी. ये भी पता लगाया जाएगा कि बीवीजी ने अब तक निगम में कितनी बार बिल पेश किए है. वहीं यह भी जांच की जाएगी कि कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ राजाराम गुर्जर के बीच कोई लेन देन हुआ है या नही. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!