राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक राजेंद्र विश्नोई व जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रमेश ताम्बीया ने दीदी कैन्टीन का फीता काटकर किया उद्धाटन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधियों को बढा रहे हैं । महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर बुधवार को पंचायत समिति परिसर के नजदीक राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक राजेंद्र विश्नोई व जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रमेश ताम्बीया ने दीदी कैन्टीन का फीता काटकर उद्धाटन किया ।
डीपीएम राजेंद्र विश्नोई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं राजीविका के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही है ।
मुख्य अतिथि रमेश ताम्बीया ने कहा कि इस कैन्टीन के खुलने से पंचायत समिति सहित विभिन्न कार्यालयों के कार्मिक व आम लोगों को निर्धारित दर पर शुध्द व पोष्टिक अल्पाहार मिल सकेगा । समूह से जुड़ी महिलाओ को विकास की दिशा में आर्थिक संबल मिल सकेगा । इससे पूर्व राजीविका प्रबंधक रघुनाथ डूडी ने अतिथियों का स्वागत किया । कैन्टीन का संचालिका ठाकुर जी स्वयं सहायता समूह की सदस्य आरती ने सभी का आभार जताया ।


जिला प्रबंधक एफ आई प्रवीण चौधरी ,पीए एम आई एस ममता शर्मा,क्लस्टर प्रबंधक मोनिका ,
कविता, गीता ,मंज़ु ,संतोष ,द्रोपदी, अनोप ,संतु, कौसल्या, शांति सहित समूह की सदस्य उपस्थित रहे ।

Categories:
error: Content is protected !!