Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राज्यपाल से सिरोही के पूर्व महाराजा ने भेंट कर सिरोही व माउन्ट आबू के इतिहास की दी जानकारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 23 जून। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सिरोही के पूर्व महाराजा पद्म श्री, श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने मुलाकात की। राज्यपाल से श्री देवड़ा की यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल को पद्म श्री, श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने सिरोही रियासत और वहां से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1964 वर्ग मील में फैला आबू पर्वत सिरोही रियासत का ही अंगभूत था। राज्यपाल को उन्होंने आबू पर्वत पर स्थापत्य कला के मंदिरों, कुलदेवता सारणेश्वर महादेव और मेवाड़ के महाराणा कुम्भा द्वारा अचलगढ़ के अचलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना आदि से जुड़े इतिहास के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने माउन्ट आबू की जैव विविधता और वहां पर जलवायु परिवर्तन के अंतर्गत आ रहे बदलाव के बारे में भी पद्मश्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा से चर्चा की।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!