राज्य में नवस्थापित राजा रामदेव पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), जयपुर, महात्मा गांधी विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) वल्लभनगर उदयपुर एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) सूरसागर बीकानेर में विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार 10 सितंबर को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर राज्य के नवस्थापित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) एवं राजकीय विद्यालयों(अंग्रेजी माध्यम) में साक्षात्कार के माध्यम से पदों को भरने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं।
इनमे राज्य में नवस्थापित राजा रामदेव पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), जयपुर, महात्मा गांधी विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) वल्लभनगर उदयपुर एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) सूरसागर बीकानेर में सभी पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन होगा। इनमे साक्षात्कार तिथि 10सितंबर रखी गई है।
ये साक्षात्कार संभागीय संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में होंगे, जिसमें सम्बन्धित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक सम्बन्धित जिला मुख्यालय में संचालित महात्मा गांधी राजकीय के प्रधानाचार्य एवं सम्बन्धित विद्यालय प्रधानाचार्य को सम्मिलित किया जाएगा।समस्त कार्मिकों के साक्षात्कार उपरान्त माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुमोदन के पश्चात संबंधित नियुक्ति अधिकारी चयनित शिक्षकों का पदस्थापन आदेश जारी करेंगे। इनमे साक्षात्कार चयन उपरान्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची बनाकर अधिकतम अंक प्राप्त अभ्यर्थी का चयन संबंधित पद के लिए किया जाएगा। साक्षात्कार से चयन के पश्चात् अधिशेष कार्मिकों को संबंधित ब्लॉक में प्राथमिकता से समायोजन किया जाएगा। साक्षात्कार समिति को यह दायित्व दिया गया है कि वे अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण हेतु उपयुक्त एवं पात्र आशार्थी का ही चयन करें।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!