रानी बाजार पुल रेलवे पुलिया पर युगल ने की जान देने की कोशिश, दोनो अस्पताल में भर्ती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रानी बाजार रेलवे पुलिया पर युगल ने की जान देने की कोशिश, दोनो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी बाजार रेलवे पुलिया पर एक युगल ने जान देने का प्रयास किया दोनों को पुलिस द्वारा बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद खिदमतगार खादिम समिति एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। घटना लिखे जाने तक युवती की पहचान कर ली गई थी जबकि युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। सेवा देने वालों में राजकुमार खडगावत,शोएब, ताहिर हुसैन आदि उपस्थित थे।

Categories:
error: Content is protected !!