रामेश्वरम मदुरै जाएगी विशेष ट्रेन, बीकानेर-चूरु के यात्रियों को बुलाया बीकानेर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]


बीकानेर, 12 अक्तूबर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक विशेष ट्रेन बीकानेर से वाया भगत की कोठी-जवाई बांध रेलवे स्टेशन होते हुए रामेश्वरम-मदुरै तीर्थ स्थल जाएगी। यह 14 अक्टूबर को बीकानेर से रवाना होगी। बीकानेर और चूरु जिले के 230 यात्रियों को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया है। इस ट्रेन में एक ट्रेन प्रभारी, सहायक ट्रेन प्रभारी, मेडिकल टीम और प्रत्येक कोच में दो अनुरक्षकों को लगाया गया है। बीकानेर और चूरू जिले के यात्रियों के लिए बीकानेर से एक ट्रेन प्रभारी और 3 अनुरक्षक लगाए गए हैं। अनुरक्षकों को 14 अक्टूबर को सुबह 7 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन बुलाया गया है। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में बीकानेर रेलवे स्टेशन पर अन्य व्यवस्थाओं के लिए श्वेता चौधरी, सुनीता मेहरा, महेश कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, रितेश श्रीमाली, गोपाल आचार्य, राजेश दाधीच, अनसुइया शर्मा, सोनू शर्मा, पुरुषोत्तम, मोहन, अभिषेक श्रीमाली और कल्पिश शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए यात्रा प्रभारी महेश कुमार शर्मा से (मो. 99281-78898) से कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।

Categories:
error: Content is protected !!