राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय) जयपुर के तत्वावधान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर की ओर से वर्ष 2024 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च को बीकानेर न्यायक्षेत्र में
आयोजित की जा रही है। इस लोक अदालत में बिजली चोरी के प्रकरणों का छूट देकर आपसी सुलह के माध्यम से राजीनामे से निस्तारण किया जाएगा।
बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) के अधिकारी उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित बिजली चोरी के प्रकरणों को प्री कॉउन्सिलिंग के माध्यम से निस्तारण करने के लिए 09 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर में मौजूद रहेंगे। बीकेईएसएल ने संबंधित उपभोक्ताओं से लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निस्तारण कराने और छूट का लाभ लेने के लिए
बीकेईएसएल के अधिकारियों से सम्पर्क करने की अपील है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!