राहुल गांधी का राजस्थान में सरकार रिपीट कराने पर फोकस:कांग्रेस में हालात नियंत्रण करने की कोशिश, 4 दिसंबर को राजस्थान आएगी भारत जोड़ो यात्रा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राहुल गांधी का राजस्थान में सरकार रिपीट कराने पर फोकस:कांग्रेस में हालात नियंत्रण करने की कोशिश, 4 दिसंबर को राजस्थान आएगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगभग आधा सफर तय कर चुकी है। 3500 किलोमीटर की इस यात्रा में सैंकड़ों लोग उनके साथ पैदल चल रहे हैं। जो लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनमें राजस्थान से भी 9 लोग हैं। ये पहले दिन से यात्रा के अंतिम दिन तक राहुल गांधी के साथ लगातार चलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर के आसपास राजस्थान पहुंचेगी। इस दौरान राजस्थान में वर्तमान सरकार के 4 साल पूरे होंगे। इसी के चलते कांग्रेस का पूरा फोकस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में अच्छा माहौल बनाए रखने पर है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों से बातचीत में सामने आया कि राहुल गांधी का यात्रा के दौरान भी राजस्थान पर फोकस है। वे लगातार राजस्थान से शामिल यात्रियों और यहां से वहां जाकर शामिल होने वाले नेताओं से राजस्थान में सरकार कैसे रिपीट करवाई जा सकती है, इस पर फीडबैक लेते रहते हैं। राजस्थान कांग्रेस शासित चुनिंदा राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में कांग्रेस इसे खोना नहीं चाहती है। इसी को देखते हुए राहुल गांधी यात्रा में भी राजस्थान पर फोकस बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके।

इस्तीफा पॉलिटिक्स के बाद माहौल पर फोकस

राजस्थान में 25 सितम्बर को हुई इस्तीफा पॉलिटिक्स के बाद राजनीतिक माहौल बिगड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा था। कांग्रेस हाईकमान उस घटनाक्रम के बाद सख्त कार्रवाई के मूड में था। मगर आगामी गुजरात चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान से गुजरने के चलते स्थितियों को नियंत्रण में किया गया। कांग्रेस हाईकमान और सोनिया-प्रियंका गांधी नहीं चाहते कि यात्रा जब राजस्थान में पहुंचे तो कांग्रेस अस्थिर नजर आए।

सचिन पायलट भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंच थे। उनके साथ पैदल भी चले।

सचिन पायलट भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंच थे। उनके साथ पैदल भी चले।

राजस्थान से ये यात्री हुए हैं शामिल

राजस्थान से योगेश कुमार मीना, सीता राम लम्बा, शत्रुघन शर्मा, जगदीश बिश्नोई, सरवन गुर्जर, रूबी खान, विवेक भटनागर, विजेंदर महलावत और झाबर शेरावत शामिल हुए हैं। फिलहाल 24 से 26 अक्टूबर यात्रा को रोका गया है। तमाम नेता अपने-अपने घरों को हैं। यात्रा 27 से दोबारा शुरू होगी। 26 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ में भी राहुल गांधी शामिल होंगे।

ऐसा इमोशनल कनेक्ट राजनीति में कभी नहीं दिखा : सीताराम लाम्बा

यात्रा में राजस्थान से शामिल युवा बोर्ड के चेयरमैन सीताराम लाम्बा ने बताया कि यात्रा का आधा सफर अभी और बाकी है। हम लगातार राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। लाम्बा ने बताया कि यात्रा राजस्थान 4 दिसम्बर के आसपास पहुंचेगी। इनमें झालावाड़, कोटा, दौसा, अलवर जिलों से गुजरेगी। लाम्बा ने बताया कि यात्रा के दौरान हर कार्यकर्ता-नेता से राहुल गांधी इमोशनली जुड़े रहते हैं। राजनीतिक चर्चाओं के बजाय उनके परिवार और सामाजिक जानकारियों पर ज्यादा फोकस रहता है। यही वजह है कि जिस इमोशन के साथ यात्रा में लोग जुड़ रहे हैं वैसा इमोशन कभी देखा नहीं गया है।

Categories:
error: Content is protected !!