राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने निकले गहलोत-पायलट:भरतपुर में बोले पूर्व सीएम- ERCP पर गुमराह कर रहे; सचिन बोले- MOU तो दिखाओ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने निकले गहलोत-पायलट:भरतपुर में बोले पूर्व सीएम- ERCP पर गुमराह कर रहे; सचिन बोले- MOU तो दिखाओ

भरतपुर

सारस चौराहे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का किया गया स्वागत। - Dainik Bhaskar

सारस चौराहे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का किया गया स्वागत।

धौलपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जयपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का पहुंचना जारी है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अलग-अलग समय पर भरतपुर के सारस चौराहा पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेता ऊंचा नगला-रूपवास होते हुए धौलपुर के लिए रवाना हो गए।

दोपहर 12.30 बजे सारस चौराहा (भरतपुर) पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा- पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) का नाम बदल दिया गया है। भाजपा सरकार घबराई हुई है। भाजपा सरकार इस योजना पर जो काम कर रही है वह पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लोगों के साथ विश्वासघात है।

भरतपुर के सारस चौराहे पर दोपहर 12.30 बजे पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

भरतपुर के सारस चौराहे पर दोपहर 12.30 बजे पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

केंद्र सरकार ने लोगों को गुमराह करने के लिए सीएम भजनलाल को आगे किया है। लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत दोपहर लगभग 1 बजे भरतपुर से धौलपुर के लिए रवाना हुए। इसके आधे घंटे बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट धौलपुर जाने के लिए आए और सारस चौराहे पर उनका भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पायलट बोले- ERCP का MOU तो दिखाओ

दोपहर 1 बजे भरतपुर पहुंचे सचिन पायलट ने यहां ईआरसीपी समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा। हमारे नेता कह चुके हैं कि केंद्र में सरकार बनी तो एमएसपी पर कानून बनाएंगे।

उन्होंने कहा- पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा सरकार सिर्फ स्वागत करवा रही है। सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करते हैं लेकिन एमओयू नहीं दिखाते। भाजपा सरकार एमओयू तो दिखाए। हमें पता तो चले कि राजस्थान के हिस्से में कितना पानी आएगा। इस समझौते (एमओयू) से लगता है केंद्र सरकार की मंशा राजनीतिक थी। उन्हें प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं थी। वह चुनाव का ध्यान कर रहे थे। यह सालों पुरानी परियोजना है जिसके लिए हजारों करोड़ हमारी कांग्रेस सरकार ने दिए हैं। उसे जान-बूझकर केंद्र सरकार ने लटकाए रखा। चुनाव ख़त्म होते ही ऐसा समझौता करवा दिया जिसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने धौलपुर जाने के लिए निकले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का दोपहर 1 बजे भरतपुर के सारस चौराहे पर सूत की तिरंगी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने धौलपुर जाने के लिए निकले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का दोपहर 1 बजे भरतपुर के सारस चौराहे पर सूत की तिरंगी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

अभी यह पता ही नहीं है कि कितना पानी हमारे हिस्से में आएगा। योजना पूरी होगी या नहीं। केंद्र सरकार चाहती तो बहुत पहले परियोजना लागू हो जाती। चुनाव के समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी इसलिए केंद्र ने जान-बूझकर परियोजना को रोका। राजस्थान में पानी पर राजनीति की गई।

नेताओं के पार्टी छोड़ने पर बोले पायलट

नेताओं के कांग्रेस पार्टी छोड़ने को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के बहुत नेता भी भारतीय जनता पार्टी छोड़ गए। चुनाव से पहले नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। जो व्यक्ति पार्टी छोड़कर जाते हैं, वे आरोप लगाते ही हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!