रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति तथा श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड के द्वारा एस. एस. अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1732618129996656947?t=vnWI1iPJ1o_amgi8ku2gzw&s=19

भिवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति तथा श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड के द्वारा एस. एस. अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कंपनी के उप कार्यकारी निदेशक श्री अतुल खन्नापुरकर जी ने फीता काटकर तथा रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। कम्पनी के महाप्रबंधक श्री दिलीप तिवारी जी एवं विभागीय प्रबंधक श्री डी. सी. जोशी जी भी कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। कंपनी के विभिन्न सहयोगियों के साथ-साथ रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की सचिव सरिता श्रीवास्तव जी ने भी रक्तदान किया। रक्त दाताओं को श्रीराम पिस्टन, रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति तथा भिवाड़ी ब्लड बैंक के द्वारा टी-शर्ट, मग, सर्टिफिकेट तथा अल्पाहार का वितरण किया गया। शिविर में अध्यक्ष रितिभा नाहटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव ,पूर्व अध्यक्ष सीमा जालान, मीना जैन, कविता चावला, मीनाक्षी सोनी, नलिनी वर्षणे एवं दिव्या गुप्ता उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!