रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की कार्यकारिणी 2025-2026 का हुवा विस्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

डॉ विकास पारीक होंगे उपाध्यक्ष, जगदीप सिंह ओबेरॉय कोषाध्यक्ष, ऋषि धामु सह सचिव

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की आगामी कार्यकारिणी की घोषणा अतिथि रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में की गई। आगामी अध्यक्ष सुनील चमड़िया द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जो 1 जुलाई से कार्यभार ग्रहण करेगी।
नई कार्यकारिणी में गोपाल अग्रवाल को आई पी पी, विपिन्न लड्ढा को सचिव, आनंद आचार्य को सी एल एफ, जगदीप सिंह ओबेरॉय को कोषाध्यक्ष, डॉ विकास पारीक को उपाध्यक्ष और ऋषि धामु को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
क्लब के संरक्षकों में भूपेंद्र मिड्ढा, डॉ. सी. एस. मोदी, मनीष सोनी लांबा, अश्विनी मिड्ढा, डॉ राजेश धुडिया, विजय खत्री और हेमंत आसोपा शामिल हैं।
इसके अलावा, समिति चेयरमैन के रूप में नितेश रंगा (इंटरेक्ट क्लब), गौरव चौधरी (रोटरैक्ट क्लब), डॉ सुनील हर्ष (पोलिओ), रमेश अग्रवाल (ग्रीटिंग), ज्योतिप्रकाश रंगा (मीडिया), बजरंग टांक (स्वास्थ्य), नवीन चौहान (फेलोशिप), सर्जन शर्मा (बिजनेस मीट), प्रवीण विश्नोई (ब्लड डोनेशन), राजीव अग्रवाल (पौधारोपण), अनिल जोशी (खेल), भुवनेश स्वामी (साहित्य), सुनील गेरा (अंगदान), अजय चौधरी और गोविंद भादू (मोटिवेसलन आयोजन ), विनोद माली और मनीष चमड़िया (एनीमिया), ऋतुराज तंवर (लीगल) तथा श्रवण सैनी (पालसिया) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयोजकों में देवेंद्र तंवर (प्रांत स्तरीय प्रोजेक्ट), शरद कालरा (डिस्ट्रिक्ट इवेंट) और राजपाल चौधरी (बुलेटिन को-एडिटर) की नियुक्ति हुई है। स्थायी प्रोजेक्ट संयोजकों में मनोज कुड़ी, राजेश बावेजा, गोपाल अग्रवाल, अनिल कुक्कड़, डॉ पुनीत खत्री और विशाल कुक्कड़ को चुना गया है।
क्लब के निदेशकों में विनय बिस्सा (सार्जेंट ऑफ आर्म्स), पीयूष शृंगारी मेंबरशिप, मनोज सोलंकी और सुरेश पारीक पब्लिक रिलेशन, विशाल गौड़ क्लब एडमिनिस्ट्रेशन, संदीप खरे सर्विस प्रोजेक्ट, राजेश खत्री न्यू जेनरेशन, डॉ अशोक डांगी रोटरी फाउंडेशन और शिशिर शर्मा बुलेटिन एडिटर के पद पर अपनी सेवाये देंगे।
रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की नई कार्यकारिणी सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लेकर 1 जुलाई से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी।
सभा के दौरान सह प्रांतपाल मनोज कुड़ी ने रोटरी के समाज और स्वयं के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव प्रेरणास्पर्द उद्बोधन दिया, सभा का संचालन रोटे आनन्द आचार्य, ज्योति प्रकाश रंगा द्वारा किया गया।
इस अवसर वर्तमान अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, आगामी अध्यक्ष सुनील चमड़िया, आगामी सचिव विपिनन लड्ढा, डॉ राजेश धुडिया, भुवनेश स्वामी ने अपने विचार रखे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!