रोटरी मरुधरा के नेत्र ज्योति कलश अभियान:85 स्कूली बच्चो में से 09 बच्चो में पाए गए नेत्र दोष, मुख्य कारण मोबाइल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मरुधरा द्वारा रोटरी नानेश नेत्र चिकित्सालय के सरंक्षण में प्रारंभ हुए नेत्र ज्योति कलश अभियान में आज जानकी देवी बनवारी लाल मेमोरियल गुरुकुल स्कूल बीकानेर में अध्ययनरत 85 स्कूली बच्चो की निशुल्क नेत्र जांच की गई जिसमे से 09 बच्चो में नेत्र दोष पाया गया।

शिविर संयोजक रोटे अनीस अहमद एवं आशीष कोठारी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के मोबाइल युग में बच्चों में नेत्र दोष आना बेहद चिंता जनक है।

साथ ही कैम्प के प्रभारी डॉ अनंत शर्मा ने बताया कि मरुधरा क्लब द्वारा पिछले सात सालों यह सेवा प्रकल्प निरंतर किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक वर्ष 40 से अधिक स्कूलो में यह शिविर निःशुल्क किया जाता है एवं अब दो हजारों बच्चो की जांच इस शिविर में की का चुकी है।

क्लब अध्यक्ष रोटे. शकील अहमद ने शिविर के लाभार्थ बताया नेत्र दोष पाए गए बच्चो के इलाज हेतु स्कूल प्रशासन द्वारा माता पिता को सूचित किया गया है ताकि रोटरी मरुधरा स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर बच्चो का निशुल्क इलाज करवा सके

शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. अनंत शर्मा ने बच्चो की बीमारी का अहम कारण बताते हुए कहा कि आज की आधुनिकता में माता पिता द्वारा अपने समय को अपने बच्चों को नही देकर उन्हें मोबाइल दे देते हैं एवम बच्चो के निरंतर मोबाइल देखने से उनकी आंखों की रेटीना पर असर पड़ता है, फलस्वरूप उनमें नेत्र दोष उत्पन होता है। चूंकि बच्चे छोटे होते हैं तो वे अपनी इस समस्या को बता भी नहीं पाते हैं।

शिविर में क्लब अध्यक्ष शकील अहमद, , डॉ.अनंत शर्मा, रोटे अनीश अहमद, रोटे आशीष कोठारी एवं शाला प्रिंसिपल खुशबू शर्मा मैडम , लीला जोशी मैडम, सुरेंद्र सुखेजा सर उपस्थित रहे।

शिविर के अंत में स्कूल प्रिंसिपल खुशबू शर्मा मैडम द्वारा क्लब का आभार व्यक्त किया। शिविर में सहयोग हेतु रोटरी मरुधरा परिवार द्वारा स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!