NATIONAL NEWS

रोटरी रॉयल्स व एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी द्वारा 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रोटरी रॉयल्स व एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी के तत्वावधान में एकेडमी परिसर में आज 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह को उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ईसीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुड़ी थे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई जिसे मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुड़ी ने संपन्न किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के मन में देशभक्ति की भावना को उत्साहित और ओतप्रोत करने वाला है। हम सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह देश की उन्नति में सकारात्मक रूप से करते रहना चाहिए। हमें अपने देश को अब आगे के पायदान पर लेकर जाना है जिसकी जिम्मेदारी भविष्य में आप सभी विद्यार्थियों के कंधों पर होगी। इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष अनिल जोशी ने देश के संविधान के उद्देश्यों के बारे में विद्यार्थियों को बताया और कहा कि यह उद्देश्य मात्र शब्द नहीं है बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को विकसित करने में बहुत अहम हैं। हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वाह सदैव देश के उत्थान में करना चाहिए जिससे इस देश के लोकतांत्रिक ढांचे की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में रोटरी रॉयल्स की ओर से रोटेरियन पंकज पारीक ने मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुड़ी का आभार प्रकट किया। सभी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर एकेडमी के सहायक प्रशिक्षक मार्कंडेय पुरोहित ने कार्यक्रम में अब तक एकेडमी की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी के खिलाड़ी लगातार जिले को पदक दिलाने का काम कर रहे हैं और आने वाली प्रतियोगिताओं में सफलता पाने की शुभकामनाएं दी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!