एम. डी. कालेज महाजन में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी समारोह आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महाजन।एम. डी. कालेज महाजन में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी समारोह पूर्वक मनाया गया।

भारतीय संविधान की महानता , लोकतंत्र की अजेयता एवं देश की एकता और अखंडता को समर्पित 74 वां गणतंत्र दिवस तथा विद्या व बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का जन्मदिन बसंत पंचमी के रुप में आज एम. डी. कालेज महाजन में गरिमापूर्ण और समारोह पूर्वक मनाया गया । आज का दिन महाविद्यालय के लिए बहुत ही गौरवमयी रहा , महाविद्यालय की छात्रा अर्शदीप कौर को साइकिल पोलो में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर घड़साना विधायक श्रीमती सन्तोष बावरी व उपखण्ड अधिकारी घड़साना श्रीमती अमिता बिश्नोई के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा महाविद्यालय की दूसरी छात्रा पूर्णिमा बोरा को अन्तर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बनने पर लूणकरणसर में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट लूणकनसर श्रीमान राजेंद्र कुमार , तहसीलदार श्रीमान रामनाथ शर्मा , विकास अधिकारी श्रीमती शीला देवी , ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्रीमान रेवंतराम पडिहार द्वारा छात्रा पूर्णिमा बोरा को 74 वें गणतंत्र दिवस 2023 के शुभ अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

Categories:
error: Content is protected !!