लिव-इन में थी, मां बोली- बेटी को मार डाला:प्रेमी और उसकी मां पर मर्डर का आरोप; 8 महीने का साथ था

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लिव-इन में थी, मां बोली- बेटी को मार डाला:प्रेमी और उसकी मां पर मर्डर का आरोप; 8 महीने का साथ था

लिव-इन रिलेशन में 8 महीने से रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की मां ने आरोप लगाया कि बेटी का मर्डर उसके प्रेमी और उसकी मां ने किया है। मामला झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना इलाके के कालोटा पंचायत की ढाणी मनोठी का है।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया- बुधवार रात 8 बजे थाना इलाके के बबाई हॉस्पिटल में एक महिला सरोज (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शव को बबाई से लाकर खेतड़ी मॉर्च्युरी लाया गया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला की मां ने लिव-इन साथी और उसकी मां पर मर्डर का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है।

8 महीने से अशोक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी सरोज। परिजन ने लगाया हत्या का आरोप।

8 महीने से अशोक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी सरोज। परिजन ने लगाया हत्या का आरोप।

महिला की मां कौशल्या देवी ने बताया- बेटी सरोज 8 महीने से मनोठी ढाणी के ही किशन सिंह (38) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बुधवार को किशन शराब पीकर आया और अपनी मां कृष्णा के साथ मिल बेटी के साथ मारपीट की। तीन-चार दिन पहले दोनों ने बेटी का फोन छीन लिया था। बुधवार को उसे बेरहमी से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई।

मारपीट होने का शोर-शराबा सुन आस-पास के लोग भी पहुंचे थे। तब सरोज जमीन पर पड़ी थी। सरोज को रात 8 बजे बबाई राजकीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद सरोज के परिजनों की ओर से खेतड़ी थाने में सरोज के साथी किशन सिंह और उसकी मां कृष्णा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। अंदरुनी चोट के बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा। फिलहाल जांच की जा रही है।

घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजन मौजूद रहे।

घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजन मौजूद रहे।

सरोज झुंगली थाना राजगढ़ के सवाई सिंह की बेटी थी। 2008 में उसकी शादी टांई गांव निवासी राजेंद्र के साथ की थी। 2012 में राजेंद्र ने सरोज को घर से निकाल दिया। वह अपने तीन बच्चों के साथ पीहर राजगढ़ में रह रही थी। सरोज की दो बेटी पूजा (13), आरती (10) और एक बेटा नैतिक (8) है।

8 महीने पहले सरोज की मुलाकात ढाणी मनोठी के रहने वाले किशन सिंह से हुई। सरोज किशन के साथ लिव-इन में रहने लगी। बेटा नैतिक भी सरोज के साथ रहने लगा। दोनों बेटियां ननिहाल में रह रही थीं।

किशन सिंह मजदूरी करता है। सरोज भी मजदूरी करती थी। किशन शराब पीकर सरोज से झगड़ा करता था। थाना इंचार्ज सरदारमल यादव ने बताया कि सरोज के शव का खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

अस्पताल के बाहर मामले की जांच में जुटी पुलिस।

अस्पताल के बाहर मामले की जांच में जुटी पुलिस।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!