लूणकरणसर, सोढवाली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अध्यापकों के खाली पदों को लेकर लगाई गुहार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लूणकरणसर तहसील के ग्राम सोढवाली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लंबे समय से अध्यापकों के पद खाली हैं पिछले कई दिनों से स्कूल के बच्चे और अभिभावक धरने पर थे लेकिन किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली आखिरकार इन बच्चों को पैदल ही जिला मुख्यालय पर गुहार लगाने के लिए रवाना होना पड़ा। दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक भी अधिकारियों ने इनकी सुध नहीं ली है बच्चे लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर खारा से आगे पहुंच चुके हैं लगभग डेढ़ सौ छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां स्कूल में अध्यापक लगाने जैसी जायज मांग के लिए पैदल मार्च निकाल रहे हैं दुर्भाग्य यह भी है कि जय शिक्षा मंत्री जी का गृह जिला है इस मसले पर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सरकार एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी बच्चों की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए सरकार की संवेदनहीनता की भर्त्सना की है।

लूणकरणसर,सोढवाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अध्यापकों के खाली पदों को लेकर लगाई गुहार
Categories:
error: Content is protected !!