लॉरेंस के साथी के साथ गैंग बना रहे नाबालिग:IPS अधिकारी जयपुर के सुधार गृह का निरीक्षण करने पहुंचे तो ड्यूटी पर नहीं था स्टाफ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लॉरेंस के साथी के साथ गैंग बना रहे नाबालिग:IPS अधिकारी जयपुर के सुधार गृह का निरीक्षण करने पहुंचे तो ड्यूटी पर नहीं था स्टाफ

जयपुर

जयपुर में बाल सुधार गृह की दीवार में छेद कर मंगलवार रात 8 बजे 20 बाल अपचारी भाग गए। इनमें से 10 को पकड़ लिया गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। दरअसल, 12 फरवरी को भी लॉरेंस के एक गुर्गे समेत 22 नाबालिग भाग गए थे। उनमें से भी कुछ को पकड़ लिया गया। सभी से पूछताछ में अब सामने आया कि मगंलवार देर रात भागे नाबालिगों के पीछे भी लॉरेंस के गुर्गे का हाथ है। सभी मिलकर गैंग बना रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार रात हुई घटना के बाद जयपुर पुलिस के चार सीनियर आईपीएस अधिकारियों ने एक साथ बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया। इसमें हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। जिम्मेदार लोग अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी नजर नहीं आए। सुधार गृह से कौन भागे इसकी जानकारी देने में एडिशनल डॉयरेक्टर मुकेश मीणा सहित वहां से कर्मचारी परेशान हो गए। आखिर नाबालिग किसकी गलती से भागे, अधिकारी ये भी तय नहीं कर पा रहे। सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड उस दौरान क्या कर रहे थे। वहीं, बाल सुधार गृह का स्टाफ भी गायब मिला। जानकार सूत्रों की माने तो बाल सुधार गृह के मौजूदा कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही की जानकारी बाल अधिकारिता विभाग को दी जाएगी।

दरअसल, घटना के बाद मौके पर जयपुर पुलिस कमिश्नर, एडिशिल पुलिस कमिश्नर क्राइम, एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर, डीसीपी ईस्ट मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने बाल सुधार गृह के एडिशनल डॉयरेक्टर मुकेश मीणा से घटना को लेकर जानकारी ली। घटना को लेकर मीणा के पास भी कोई जवाब नहीं था। इस पर जयपुर कमिश्नर ने बाल सुधार गृह में पुलिस का जाप्ता बढ़ा कर दो गुना कर दिया है।

बाल सुधार गृह से नाबालिगों के भागने के बाद अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे।

बाल सुधार गृह से नाबालिगों के भागने के बाद अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे।

कल रात भागे 20 नाबालिगों में से 10 पकड़े गए

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया- रात को पलंग के नीचे से दीवार में छेद कर के 20 बाल अपचारी भाग निकले। इसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव हुई। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड कर इन को पकड़ने का प्रयास किया। अभी तक 10 बाल अपचारियों को पुलिस पकड़ चुकी है। 10 को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। बाल अधिकारिता विभाग को अपने कर्मचारियों पर काम करने की जरूरत हैं।

घटना के दौरान सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड क्या कर रहे थे। इसकी भी जांच चल रही।

घटना के दौरान सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड क्या कर रहे थे। इसकी भी जांच चल रही।

लॉरेंस गैंग के सम्पर्क में होने की जानकारी

जानकारी में सामने आया है कि बाल सुधार गृह से भागे बाल अपचारियों का 12 फरवरी को भागने नाबालिगों से संबंध है। लॉरेंस के गुर्गे ने ही यहां पर अपनी टीम तैयार कर रखी है। लॉरेंस का गुर्गा 12 फरवरी को भागने के बाद से पुलिस की पकड़ में नहीं आया। कल जो लड़के भागे वह लॉरेंस के गुर्गे के सम्पर्क में थे। पुलिस का अंदेशा है कि ये लोग बाहर निकल कर अपनी गैंग ना बना रहे हैं। क्योंकी लॉरेंस के गुर्गे ने सुधार गृह में रहते हुए कई जानकारी इन नाबालिग को दी थी। पुलिस की कुछ टीमें हरियाणा भी गई हुई हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!