विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बीकानेर में उत्साह के साथ मनाया विज्ञान दिवस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1762765065420472521?t=ZZDugpHAhxQ-oXOBGm4aIQ&s=19

बीकानेर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बीकानेर में बड़े उत्साह के साथ विज्ञान दिवस मनाया गया। भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन तथा जे सी बोस की महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजों के बारे में बताया गया। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान और उनके अनुप्रयोगो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर भारत द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान-3 की प्रशंसा की गई। रीजनल ऑफिसर सुनील कुमार बोड़ा ने वैज्ञानिक गतिविधियों से अवगत कराया। संयोजक करणी दान कच्छावा व गोपी कृष्ण व्यास ने भौतिक शास्त्र के नियमों की जानकारी दी। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता सक्सेना ने तकनीकी शिक्षा के बारे में बच्चियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। रसायन विज्ञान के संजय सांखला ने भारतीय शास्त्रों में निहित रासायनिक क्रियो की जानकारी दी। अनिल रंग ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मंच संचालन कैलाश प्रजापत भौतिक शास्त्र के व्याख्याता ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!