विधान सभा अध्‍यक्ष ने नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 12 जुलाई। राजस्‍थान विधान सभा के अध्‍यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी ने नव निर्वाचित विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्‍वरी, श्रीमती गायत्री त्रिवेदी और श्री मनोज कुमार को विधायक पद की शपथ दिलाई ।
डॉ. जोशी ने तीनों विधायकगण को विधायक पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधान सभा सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर ने विधायकगण को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। सभी विधायकगण ने ईश्‍वर के नाम पर हिन्‍दी भाषा में शपथ ली ।
——-

Categories:
error: Content is protected !!