विधायक ने पीबीएम अस्पताल का किया निरीक्षण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश


बीकानेर, 31 अगस्त। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शनिवार को पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी. के. सैनी साथ रहे। विधायक ने लेबर रूम का अवलोकन किया। यहां पेशेंट लोड अधिक होने के कारण उन्होंने इसे एक्सटेंट करने की बात कही।पीबीएम अधीक्षक ने बताया कि एम 2 वार्ड में लेबर रूम को एक्सटेंट किया जा रहा है। इससे लेबर वार्ड के बेड की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि एम 2 वार्ड का एक हिस्सा लेबर रूम में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सुविधाओं में वृद्धि का कार्य श्रीडूंगरगढ़ के राठी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। विधायक ने सोनोग्राफी कक्ष का अवलोकन भी किया तथा यहां अधिक भीड़भाड़ होने के कारण उन्होंने इसे एमसीएच में शिफ्ट करने की बात कही। पीबीएम अधीक्षक ने बताया कि एमसीएच विंग में इससे संबंधित कुछ कार्य बाकी है। जिसके लिए बजट से जुड़े प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए गए हैं। इसके मध्यनजर विधायक ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी से दूरभाष पर बात की और उक्त प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे राज्य सरकार स्तर पर बात रखते हुए जल्दी से जल्दी बजट स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान विधायक ने जनाना वार्ड के सामने पार्क विकास तथा पोर्च निर्माण सहित विभिन्न सिविल कार्यों की प्रगति जानी। साथ ही मरीजों के लिए मदर्स केयर ट्रस्ट द्वारा विकसित वेटिंग एरिया का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था के बारे में भी जाना और इस पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए पूर्ण गंभीरता से कार्य किया जाए। इस दौरान पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अनिल आचार्य, मुरली व्यास, रामदेव व्यास सहित अस्पताल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!