विप्र सेना ने किया परशुराम पूजन, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी रहे मौजूद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 22 अप्रैल। परशुराम जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विप्र सेना द्वारा डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित राम मंदिर में भगवान परशुराम भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी श्री लोकेश शर्मा थे। इस दौरान उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषाधिकारी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक सरोकार के कार्यों में आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने बीकानेर की सुरंगी परंपरा के बारे में बताया। इस दौरान हनुमान चालीसा का अखंड पाठ किया गया।
कार्यक्रम आयोजक जैना महाराज और पवन सारस्वत ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों के अनुसरण का आहवान किया।
इस दौरान हरि गोपाल उपाध्याय, धर्मेंद्र सारस्वत, जैना महाराज, पवन सारस्वत, हेमाराम जोशी, गोपाल उपाध्याय, दिनेश जोशी, रामेश्वर पानेचा, मदन महाराज, सुनीता गौड़, शिव प्रसाद गौड़, धीरज पंचारिया, शिव राज पंचारिया, मनोज जोशी, विनोद शर्मा, बिरजू प्यारे, महादेव शर्मा, भंवर साखी, रामप्रताप पानेचा, किरण शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, राम मूर्ति व्यास, गोपाल जोशी, कृष्ण मोहन रँगा, अशोक उपाध्याय, ऋषि व्यास, वासुदेव जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!