NATIONAL NEWS

विभिन्न मांगों को लेकर बीकानेर जिले के डाक कर्मचारी आज रहे एक दिवसीय हड़ताल पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विभिन्न मांगों को लेकर बीकानेर जिले के डाक कर्मचारी आज रहे एक दिवसीय हड़ताल पर

बीकानेर।अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संगठन, ग्रुप-सी व पोस्टमैन-एमटीएस के आह्‌वान पर बुधवार को बीकानेर जिले के डाक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर चले गये ।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य डाकघर के आगे प्रदर्शन किया। ऑल इण्डिया पोस्टल इंपलाइज और यूनियन (ग्रुप-सी) राजस्थान परिमण्डल के अध्यक्ष फुसाराम चौधरी ने बताया कि बुधवार को ऑल इंण्डिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन पोस्टमैन-एमटीएस के परिमण्डल लेखराज कुमावत, ग्रुप सी के मण्डल सचिव जगमोहन चौधरी व पोस्टमैन एमटीएस के मण्डल सचिव बाबूलाल छंगाणी के नेतृत्व में डाक कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर के आगे प्रदर्शन किया ।

फुसाराम चौधरी ने बताया कि निजीकरण व कॉरपोराइजेशन बंद करने, पुरानी पेंशन लागू करने, सभी रिक्त पदों को भरने, ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर सिविल सर्वेट का दर्जा देने, कर्मचारी संगठनों पर हमला बंद करने और फाइन के वीक लागू करने आदि मांगों को लेकर डाक कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे ।

विभिन्न मांगों को लेकर बीकानेर जिले के डाक कर्मचारी आज रहे एक दिवसीय हड़ताल पर #bikaner #बीकानेर
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!