Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

विवाहिता को बच्चे सहित अगवा करने तथा दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। विवाहिता को बच्चे सहित अगवा करने तथा दुष्कर्म करने का मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज करवाया गया है।
पीड़िता ने छतरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है कि आरोपी सिकंदर पुत्र आरिफ खान निवासी भलूरी, बज्जू हाल पूगल ने उसको झांसे में लेकर उससे जान पहचान बढ़ाई। फिर उसके फोटो वीडियो बना लिए। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। हाल ही में जब वह छत्तरगढ़ अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी, उसी दौरान 17 जून की रात आरोपी ने उसे अगवा कर लिया। वह उसे गोरखपुर ले गया। अपहरण में श्योपत व एक ड्राईवर ने उसका साथ दिया। आरोपी ने पीड़िता के बच्चे को मारने की धमकी देकर चुपचाप रहने को कहा तथा पीड़िता से दुष्कर्म किया। उसके जेवर भी छीन लिए।
छत्तरगढ़ थानाधिकारी रतनलाल के अनुसार पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। गुमशुदा की तलाश की गई तो वह मिल गई। पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी करवाई। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376,365,384 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!