विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान:पति बोला- ‘पत्नी ने फोन पर पूछा था, घर कब आ रहे हो ; गर्म सूप लेकर आया था

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान:पति बोला- ‘पत्नी ने फोन पर पूछा था, घर कब आ रहे हो ; गर्म सूप लेकर आया था’

मृतका मंजू। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

मृतका मंजू। फाइल फोटो

विवाहिता ने अपने में फंदे पर लटककर जान दे दी। सुसाइड से पहले विवाहिता ने अपने पति को फोन किया था। पति गर्म सूप लेकर घर पहुंचा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार पाली शहर के टैगोर नगर में रहने वाली 23 साल की मंजू पत्नी चम्पालाल मेघवाल ने बुधवार रात को अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। पीहर पक्ष शहर के ही राजेन्द्र नगर में रहता है। घटना की जानकारी पर पीहर पक्ष के लोग भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतका के सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पत्नी के लिए गर्म सूप लेकर आया था…
महिला की शादी 19 अप्रेल 2016 में चम्पालाल से हुई थी। मृतका के पति चम्पालाल ने बताया कि वह सूरजपोल पर एक मेडिकल स्टोर पर सर्विस करता है। बुधवार रात करीब सवा नौ बजे पत्नी मंजू का कॉल आया था। उसने पूछा था कि घर कब आ रहे हो, मेरी तबीयत खराब है जुकाम हो रखा है। घर जाते हुए उसके लिए गर्म सूप लेकर गया। घर जाकर कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे पर झूल रही थी। नीचे उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति ने बताया कि शाम को ही वह मेरे साथ बाजार आई थी। दोनों ने साथ में पानी-पुड़ी खाई थी। हमारे बीच किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। न जाने उसने यह कदम क्यों उठाया। अपनी डेढ़ साल की बेटी (तनिषा) के बारे में तो सोचती। इतना कहते ही चम्पालाल की आंखों में आंसू आ गए और वे आगे कुछ नहीं बोल सकें।

दिन में सास से मिलने गई थी
बताया जा रहा है कि मृतका अपने पति और दो देवर के साथ टैगोर नगर में रहती थी। सास-ससुर कुछ देरी पर स्थित रूणेचा नगर में रहते थे। बुधवार को वह अपने सास-ससुर से मिलने गई थी। उसने सास के साथ मिलकर लकड़ियां काटने सहित अन्य काम भी किया था। उसके बाद घर आई थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!