विश्व एड्स दिवस पर रिद्धिसार फाउंडेशन ने रंगोली बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1730279341744124214?t=7dDB20WSp_RRH9kMy8R_qg&s=19


बीकानेर 1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर रिद्धिसार फाउंडेशन टीम व दिव्यांग सेवा संस्थान ने कलेक्ट्रेट मुख्य परिसर में रंगोली बनाकर एड्स जागरूकता का संदेश दिया ट्रस्ट अध्यक्ष व स्वेतना साथी फील्ड कॉर्डीनेटर शोभा सुथार ने जिला कलेक्टर भगवती प्रशाद को रेड रॉबिन बांधकर एड्स जागरूकता अभियान की शुरुआत की व ऐड्स जागरूकता पर चलने वाले 15 दिवसीय कार्यक्रमो की जानकारी दी।
ज़िला कलेक्टर ने बच्चों द्वारा बनायी गई रंगोली को देखा और जागरूकता कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर रिद्धिसार फाउंडेशन की पूरी टीम प्रेम कुलरिया, अशोक कुमार,दमयंती सुथार , दिव्यांग सेवा संस्थान टीम व अध्यक्ष जेठाराम बारूपाल, पवन कुमार, बलवंत कुमार व साथी संस्था टीम सभी मौजूद रहे।
शोभा सुथार ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम 15 दिवस तक चलेगा जो बीकानेर शहर में विभिन्न जगहों पर किया जाएगा ।

Categories:
error: Content is protected !!