NATIONAL NEWS

विश्व शिक्षक की पूर्व संध्या पर शिक्षकों के लिए “गरबा उत्सव” का आयोजन करेगा ज्ञानायाम डिजिटल बुलेटिन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के साथ अद्भुत क्रांति के लिए प्रतिबद्ध वॉयस आफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” डिजिटल बुलेटिन विश्व शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक वर्ग के लिए गरबा उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस अभिनव आयाम के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती स्थित पी एन पैलेस में 4 अक्टूबर को “शिक्षक गरबा उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम 6 से 8 बजे तक आयोज्य इस अद्भुत कार्यक्रम में अनलिमिटेड एंज्वॉय की गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है। खैरीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कार, लक्की ड्रा, फन, डांस, गरबा, गीत, संगीत के अद्भुत आयाम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्री गोपेश्वर विद्यापीठ, डिसेंट किड्स, ए एस पी कोचिंग तथा उत्कर्ष संस्थान तथा फ्रंटलाईन ड्रेसेज के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का आयोजन निशुल्क किया जा रहा है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!