विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर गुरूवार को गंगा राजकीय संग्रहालय में पर्यटकों को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 17 मई। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर गुरूवार को गंगा राजकीय राजकीय संग्रहालय में पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
वृत्त अधीक्षक महेन्द्र निम्हल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रवेश निःशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि गंगा राजकीय संग्रहालय में गुरूवार को प्रातः 10:30 से दोपहर 12 बजे तक ‘संग्रहालय शिक्षा के संवाहक’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न वक्ता अपने विचार रखेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!