कोटा | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में एम.एससी. (बॉटनी,केमिस्ट्री ,फिजिक्स एवं जूलॉजी) कार्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन करने की आखरी तारीख 25 फरवरी है | निदेशक, विज्ञान व तकनीकी विद्यापीठ डॉ.कीर्ति सिंह ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा | प्रत्येक विषय में निर्धारित सीटों पर राज्य सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार बी.एससी.के प्राप्तांको से वरीयता सूची बनाई जायेगी | पुरे राज्य में स्थित विभिन्न अध्ययन केन्द्रों पर अभ्यर्थी द्वारा भरें गये वरीयता क्रम, आरक्षण व स्नातक के प्राप्तांको को आधार बनाकर ऑनलाइन आवंटन किया जायेगा | सफल अभ्यर्थियों को सम्बंधित क्षेत्रीय केंद्र यथा जोधपुर,जयपुर, कोटा व अजमेर में जाकर अपने दस्तवेजों के सत्यापन उपरांत फीस जमा करवाकर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा | संयोजक सुशील राजपुरोहित ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को प्रवेश दिशा निर्देशों को भली-भांति से अध्ययन कर लेना चाहिए | आवेदन शुल्क 500/- रूपये है तथा अभ्यर्थी अपने किसी एक रुचिकर विषय में ही अप्लाई कर सकते है | अभ्यर्थी हित को ध्यान में रखते हुए भरी हुई जानकारी में त्रुटी होने पर एक अवसर 24-25 फ़रवरी के मध्य सुधार हेतु दिया जा रहा है | अभ्यर्थियों को चाहिए की अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते ही आवेदन करें |
Latest Posts
- भैरूजी म्हारो भायलो फ्रेंड्स क्लब द्वारा सोमवार को ब्रह्ममुहुर्त में कोडमदेसर धाम विशाल ध्वजा अर्पित

- गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, मध्याह्न में विशेष रहेगा गणेश पूजन का मुहूर्त…
- राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी (एकीकृत) महासंघ (RAJMAKES) द्वारा ‘ग्रीन लेगेसी ड्राइव’ आयोजित

- न्यायालय परिसर के पार्किंग क्षेत्र में श्रमदान से बदली तस्वीर, एक ट्रॉली कचरा हटाया

- बीकानेर में पहली बार दिखी ऐसी दौड़, जिसमें हर धावक ने पूरी की अपनी रन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


