शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन: शहर की शिक्षा जगत की विभूतियों का हुआ सम्मान..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स व रोटरी अपराइज बीकानेर के तत्वाधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 05 सिंतबर 2023, प्रातः11:00 बजे से स्थानीय महारानी कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी और उद्यमी विनोद बाफना व कार्यक्रम अध्यक्ष व बीकानेर जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष भामाशाह सुरेंद्र जैन बद्धनी, विशिष्ट अतिथि संजीव जाजोरिया,बेसिक पीजी कॉलेज के राम जी व्यास,सुशील जी बंसल ने शिक्षकों का सम्मान किया।

रोटे डॉ विशाल गोड़, रोटरी अपराइज अध्यक्ष रोटे प्रियंका शंघारी व सिंथेसिस इंस्टीट्यूट की डिप्टी डायरेक्टर पद्मा बजाज के साथ ने भी अपने विचार प्रकट किए..

महारानी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंदिरा गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में 65 शिक्षको का सम्मान किया गया,वही बीकानेर नगर में शैक्षणिक उन्नयन हेतु विगत 30 वर्षों से अधिक समय से काम करने वाली तीन संस्थाओं का सम्मान किया गया। अनेक बच्चो को निशुल्क शिक्षा देकर स्टेनो की जॉब हेतु तैयारी कराने वाले विनोद व्यास का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बखूबी मंच संचालन भी किया।

कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

आगंतुकों का धन्यवाद रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष पंकज पारीक ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!