शिक्षा मंत्री ने धरणीधर मंदिर में किया पौधारोपण, विकास कार्यों का लोकार्पण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 9 सितंबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार को धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा धरणीधर जनता क्लीनिक में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यहां जनता क्लिनिक बनने से स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला है। धीरे धीरे यहां सेवाओं में वृद्धि हो रही है। यहां 9 लाख रुपए की लागत से 6 बेड का वार्ड बना दिया गया है। वहीं 3 लाख रुपए से शेड का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में बीकानेर शहर में चिकित्सकिया व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण हुआ है। मुक्ता प्रसाद नगर और गंगाशहर में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ कर दिए गए हैं। सुजानदेसर में जनता क्लिनिक शीघ्र ही प्रारंभ होगा। बंगला नगर में भी इसकी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत में आमजन को 10 गारंटियां दी हैं। इनसे आमजन महंगाई से मुकाबला कर रहा है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जन के हितों के लिए संकल्प है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल में शहर में 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुले हैं। वहीं प्रदेश में साढ़े चार हजार से अधिक स्कूल खुले हैं। बीकानेर शहर में दो नए महाविद्यालय इसी सत्र में प्रारंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने शहर में हुए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में बताया और आचार्य धरणीधर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया और यहां पधारोपण के लिए चलाई जा रही मुहिम की जानकारी ली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पावर में जनता क्लिनिक के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने जनता क्लीनिक का अवलोकन किया और यहां भर्ती मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।
पूर्व महापौर अशोक आचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया और ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष नंद कुमार आचार्य ने आभार जताया। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग की अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशाषी अभियंता नरेश जोशी एनएचएम के अधिशासी अभियंता जेपी अरोड़ा, महानंद ट्रस्ट के सदस्य हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद जोशी ने किया।
कार्यक्रम में पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, जगमोहन आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य, नरेंद्र आचार्य, डॉ. अपूर्वा दरगड, नरेश आचार्य, बंशीलाल आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!