शिक्षा राज्य मंत्री ने सीकर में विद्यालयों का किया निरीक्षण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 2 सितम्बर। शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरूवार को सीकर शहर की बजाज रोड स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंदपुरा, बाजौर गांव में स्थित सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कक्षा में छात्र-छात्राओं से वार्ता कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री श्री डोटासरा ने कहा कि स्कूलों को खुलने का आज दूसरा दिन है जहां बालिका विद्यालय में कुल पंजीकरण की 50 बालिकाएं उपस्थित है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शहर के निचले इलाके में स्थित है जहां विद्यालय परिसर में और विद्यालय परिसर के बाहर जलभराव होता है जिसके कारण छात्राओं को यहां आने में दिक्कत होती है।

शिक्षा राज्य मंत्री ने निरीक्षण कर यह भी देखा कि किस आधार पर नई बिल्डिंग तैयार की जाए जिससे कि बारिश के दिनों में जलभराव होने के चलते विद्यालय में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कक्षाओं में बैठी छात्राओं की कॉपियां भी देखी जहां उन में पिछले कई दिनों का होमवर्क किया हुआ था जो कि शिक्षिकाओं के द्वारा चेक भी किया हुआ था। शिक्षा राज्य मंत्री ने शिक्षिकाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना के बावजूद भी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने बच्चों को घर बैठे भी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की है जो एक सराहनीय कार्य है।

शहर के निचले इलाकों में मौजूद विद्यालयों में होने वाले जलभराव की समस्या पर शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भौगोलिक परिस्थिति को बदलना तो हमारे हाथ में नहीं है लेकिन विद्यालय के नए भवन का निर्माण करवाना, विद्र्याथियों को पानी के बीच होकर नहीं आना पड़े इसके लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीकर जिले का नागरिक होने के नाते मेरा यह दायित्व भी है कि मैं यहां के विद्र्याथियों की पढ़ाई किसी भी तरीके से बाधित नहीं होने पायें। इसके बाद उन्होंने राउमावि चंदपुरा तथा बाजौर में भी विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री लालचंद सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी साथ रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!