Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

श्रीगंगानगर::बदमाशों की गोली लगने से पेट्रोल पंप मालिक संजय भाटिया गंभीर घायल:शहर में सनसनी फैली, पुलिस कर रही है भागदौड़:बदमाश पकड़ में नहीं आए तो आज जिले भर के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*श्रीगंगानगर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बिल्कुल साथ एक पेट्रोल पंप के मालिक संजय भाटिया को गुरुवार देर रात लगभग 10 बजे मुखर्जीनगर में साहू लैब के समीप उनके घर के आगे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। संजय भाटिया के पास दिन भर के कैश का बैग था।बदमाश बैग नहीं छीन पाए तो उन्होंने गोली चला दी, जो संजय भाटिया के माथे में लगी। उनको शिव चौक के समीप पी एम जी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी एल मीणा, डीएसपी अरविंद बैरड़, कोतवाल गजेंद्रसिंह जौधा सहित शहर के सभी थानों के प्रभारी घटनास्थल पर और बाद में पीएमजी हॉस्पिटल पहुंचे। इस बीच पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी।

जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर आज यानी शुक्रवार सुबह तक बदमाश नहीं पकड़े गए तो आज जिले का एक भी पेट्रोल पंप नहीं खुलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री भाटिया रात लगभग 10 बजे पेट्रोल पंप से दिनभर की बिक्री के रुपए एक बैग में लेकर मुखर्जीनगर घर रवाना हो गए। उन्हें घर पहुंचने में महज 10 मिनट लगे। जब वे घर में प्रवेश करने लगे, तभी पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनको रोका और पिस्तौल दिखाकर बैग छीनने की कोशिश की। संजय भाटिया ने बदमाशों का विरोध किया और बैग उन्हें छीनने नहीं दिया। इसी बीच संजय भाटिया ने शोर मचा दिया, जिससे बदमाश घबरा गए।एक बदमाश ने देशी कट्टे से फायर कर दिया जो संजय भाटिया के माथे में लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए। उन्होंने घर के नजदीक ही संजय भाटिया को लहूलुहान हालत में पड़े देखा। श्री भाटिया के घर में कोहराम मच गया। उनको तुरंत ही पीएमजी हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी। शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर आने जाने वालों को चेक किया जा रहा है। अबोहर मार्ग पर साधुवाली चेक पोस्ट पर भी कड़ी चेकिंग चल रही है।हिंदुमलकोट और सादुलशहर थाना क्षेत्रों में भी कड़ी नाकेबंदी की गई है। इधर, पीएमजी हॉस्पिटल के बाहर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गोली संजय भाटिया के माथे में लगी है। उनको ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ले गए हैं। फिलहाल श्री भाटिया की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, इस घटना को लेकर लोगों ने पीएमजी हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। पुलिस को काफी आक्रोश का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि शहर में पिछले कई दिनों से लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। अधिकांश घटनाओं के तो संबंधित थानों की पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरने प्रदर्शन का ऐलान किया हुआ है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!