श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर हादसा: ट्रक और बस में आमने-सामने की टक्कर, दो गंभीर घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ हाइ‌वे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। कितासर सीमा के पास ट्रक और बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई है और हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री देशनोक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे, वहीं ट्रक श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रहा था। टक्कर के कारण दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्रक और बस के ड्राइवर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अभी भी वाहन के अंदर फंसे हुए हैं। आपणों गांव सेवा समिति और लखासर टोल हाइवे टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। हाइवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!