WORLD NEWS DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

श्रीलंका में ड्रग तस्करी, 15 हजार लोग हिरासत में:440 किलो नशीला पदार्थ जब्त; आरोप- पुलिस गरीब इलाकों में बिना वारंट-सबूतों के रेड कर रही

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्रीलंका में ड्रग तस्करी, 15 हजार लोग हिरासत में:440 किलो नशीला पदार्थ जब्त; आरोप- पुलिस गरीब इलाकों में बिना वारंट-सबूतों के रेड कर रही

तस्वीर 2019 की है, जब श्रीलंका में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे। - Dainik Bhaskar

तस्वीर 2019 की है, जब श्रीलंका में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे।

श्रीलंका ने ड्रग्स की तस्करी के मामले में ऑपरेशन चलाकर 15 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान करीब 440 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इनमें से 272 किलो भांग, 35 किलो गांजा और 9 किलो हेरोइन शामिल है।

श्रीलंकाई पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार हुए लोगों में से 13,666 तस्करी के मामले में संदिग्ध हैं, जबकि करीब 1100 लोग ऐसे हैं, जिन्हें लत लगी हुई है। इन्हें मिलिट्री फैसेलिटी में लत छुड़ाने के लिए भेजा गया है। दरअसल, श्रीलंका में ड्रग तस्करों पर लगाम लगाने के लिए इसी महीने युक्तिया (अर्थ- न्याय) नाम का स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया गया था।

पुलिस ने बताया कि क्रिसमस को देखते हुए रेड को कुछ दिनों के लिए रोका जाएगा। हालांकि, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट हेजाज हिजबुल्लाह ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। उनका आरोप है कि पुलिस बगैर किसी सर्च वॉरंट के रेड कर रही है।

तस्वीर 23 दिसंबर की है। इसमें श्रीलंकाई पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाशी लेती नजर आ रही है।

तस्वीर 23 दिसंबर की है। इसमें श्रीलंकाई पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाशी लेती नजर आ रही है।

NCB ने श्रीलंका-मालदीव के साथ चलाया था ऑपरेशन
भारत के नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इंडियन नेवी के अलावा श्रीलंका और मालदीव के साथ ऑपरेशन समुद्रगुप्त को लेकर काम किया था। एक दूसरे से जानकारी साझा की थी, जिससे दिसंबर 2022 और अप्रैल 2023 में श्रीलंकाई नौसेना ने दो अभियान चलाए थे।

इसमें 286 किलो हेरोइन और 128 किलो मेथामफेटामाइन की जब्ती के साथ 19 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, मालदीव पुलिस ने मार्च में 4 किलो हेरोइन बरामद करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया था।

तस्वीर जून, 2021 की है। श्रीलंका में 200 किलो हेरोइन जब्त की गई थी।

तस्वीर जून, 2021 की है। श्रीलंका में 200 किलो हेरोइन जब्त की गई थी।

2016 में पकड़ी गई थी सबसे बड़ी खेप
श्रीलंका में अब तक नशीले पदार्थों की सबसे बड़ी खेप दिसंबर 2016 में पकड़ी गई थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 800 किलो कोकीन को जब्त किया था। इसे 2 साल बाद 2018 में नष्ट किया गया। तब इसकी कीमत करीब 898 करोड़ थी। श्रीलंका में 2015 से 2018 के बीच करीब 1700 किलो ड्रग को जब्त किया जा चुका है।

एक्टिविस्ट अंबिका सतकुनाथन ने सोशल मीडिया पर लिखा सर्च ऑपरेशन सबूतों के आधार पर नहीं चलाया जा रहा है। इसमें सिर्फ गरीब इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस छोटे डीलर और ड्रग्स इस्तेमाल करने वालों को पकड़ रही है, लेकिन इस चेन में बड़े तस्करों पर फोकस नहीं किया जा रहा है।

इसके बाद साल 2021 में भी श्रीलंकाई नेवी ने स्पेशल ऑपरेशन में 200 किलो हेरोइन जब्त की थी। इसकी कीमत तब 160 करोड़ रुपए थी। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये ड्रग्स पाकिस्तान से भेजे गए थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!