श्री जैन पब्लिक स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का समापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर। श्री जैन पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन दीप प्रज्वलित कर एडीई ओ सुनील बोड़ा उद्योगपति कन्हेयालाल बोथरा और विजय सिंह कोचर ने विज्ञान व कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। Ras श्रीमती मंजू नेन गोदारा ने बच्चों को कठोर परिश्रम करने के लिए कहा।58 कमरों में करीब 500 बच्चों ने भाग लिया। कला एवं साहित्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी गणित तथा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर प्रोजेक्ट बनाकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। बोड़ा ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक स्तर बढ़ाने का व सर्वांगीण विकास करने का यह सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्म है। हर आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट को एक्सप्लेन करने का अवसर प्राप्त किया यह शुभ संकेत है। बच्चों को भारतीय वैज्ञानिकों एवं भारत की विज्ञान में उपलब्धियां चंद्रयान तीन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें प्रेरित किया गया कि इस मार्ग पर वो और आगे बढ़े। इस विद्यालय द्वारा पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर दो छात्रों के सिलेक्शन होने पर बधाई दी और प्रशासन स्टाफ का धन्यवाद किया।

Categories:
error: Content is protected !!