संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने किया ह्यूमैनिटी डेवलेपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर।आगामी 11 से 12 मार्च 2023 को राष्ट्रहित फाउंडेशन ट्रस्ट व कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी ट्रस्ट के द्वारा बीकानेर मे ग्लोबल ह्यूमेनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 का आयोजन किया जा रहा है। आज इस कार्यक्रम के ब्रांड अम्बेसेडर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के कर कमलों द्वारा पोस्टर का विमोचन हुआ।
इस मौके पर राष्ट्रहित फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल हेम सिंह शेखावत, सलाहकार एव सरंक्षक डॉ. नरेश गोयल, मगन लाल सुराना, विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता धन राज सोनी , समाज सेविका एवं मीडिया प्रभारी अदिति राजवंशी, सी ए सुधीश शर्मा, डॉ शंकर लाल गोदारा, ट्रस्टी विद्या देवी, बलकरन सिंह, कृषण कुमार, मनोज कुमार सारस्वत,ओंकारमल डेलू, दीपक बोथरा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी मेवा सिंह फिलन्थ्रोपिस्ट ने बताया कि इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्यों को और वार डिसेबल सैनिकों को सम्मानित करना,राष्ट्र प्रेम,समाज सेवा ,परोपकार जैसे गुणों के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं और नौजवानों की ऊर्जा का दो दिवसीय उचित प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से रचनात्मक उपयोग कर राष्ट्र निर्माण की भावना जगाना। बच्चों को सही शिक्षा के साथ संस्कार व शिष्टाचार देकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना, विश्व शांति के लिए आपसी अहिंसा का त्याग करना और सुसभ्य समाज का निर्माण कर विश्व कुटुम्बकम की भावना जगाना एवं साथ ही ग्लोबल ह्यूमेनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 के द्वारा गुमनाम योद्धाओं को सम्मानित करना है।

Categories:
error: Content is protected !!