संभागीय आरोग्य मेला: उप मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन, विधायक व्यास ने किया आमंत्रित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 6 फरवरी। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने जयपुर में उप मुख्यमंत्री तथा आयुर्वेद विभाग मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा से मुलाकात की और बीकानेर शहर में 8 से 11 फरवरी तक पहली बार होने वाले संभाग स्तरीय आरोग्य मेले के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग द्वारा पहली बार इतने वृहद स्तर पर शहरी क्षेत्र में आयोजन किया आज रहा है। इसमें आयुर्वेद के अलावा होम्योपैथ, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा सहित अनेक पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ आमजन को मिलेगा। उन्होंने मेले से जुड़ी अब तक की तैयारियों के बारे में बताया। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने मेले के सफल आयोजन की शुभकामना दी और कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक संभाग में ऐसे आयोजन किए जा रहा हैं। आयुर्वेद सदियों पुरानी चिकित्सा पद्धति है। इसे पुर्नस्थापित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के प्रयास किए जाएं। इस दौरान विधायक व्यास ने मेले के दौरान चार दिनों तक होने वाली सभी गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को मेले के दौरान बीकानेर आने और इसके अवलोकन का आमंत्रण भी दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!