समकालीन राजस्थानी युवा कविता के स्वर रविवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]


बीकानेर। सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट बीकानेर के तत्वावधान में आगामी रविवार 04 अगस्त को युवा कवियों के लिए समकालीन राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम की दूसरी कड़ी आयोजित होगी। कार्यक्रम प्रभारी साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी करेंगे तथा समारोह की मुख्य अतिथि गीतकार मनीषा आर्य सोनी होगी। स्वर्णकार ने बताया कि युवा कवियों की रचनाओं पर त्वरित टिप्पणी डाॅ.कृष्णा आचार्य करेंगी । उन्होंने बताया कि नगर में दूसरी बार राजस्थानी युवाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में युवा कवि विपल्व व्यास, कवयित्री विनिता शर्मा एवं युवा कवि गंगा बिशन बिश्नोई राजस्थानी काव्य पाठ करेंगे।
इस पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के सहयोगी अब्दुल शकूर सिसोदिया अध्यक्ष बागेश्वरी साहित्य एवं कला संस्थान होंगे।
उन्होंने बताया कि रविवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, मार्डन मार्केट के सभागार में सुबह सवा दस बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Categories:
error: Content is protected !!