सर्वपितृ अमावस्या पर हवन किया गया एवं विश्व शांति की मंगल कामना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आज सर्वपितृ अमावस्या पर हवन किया गया एवं विश्व शांति की मंगल कामना की गई। साथ ही सेब की लंगर सेवा भी दी गई। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास जी, चाणन राम छाबड़ा, हुक्मी देवी, सुमन, खुशी, सतपाल कोर, निशा, अभिषेक निर्वाण व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं में बधाइयां दी गई।
साथ ही बीकानेर शाखा द्वारा भी सर्व पितृ अमावस्या पर धरनीधर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया व उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई और फलों का वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं पर्यावरण संरक्षक अभिषेक गुप्ता, प्रचार मंत्री उषा गुप्ता, हिमांशु किराडू, बसंत किराडू, वैभव गुप्ता, सोनू स्वामी, अरुण यादव व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई।

Categories:
error: Content is protected !!