बीकानेर, 5 जुलाई। साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कार्यवाहक जिला कलक्टर अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को संपर्क पोर्टल से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी प्रकरण बेवजह लंबित ना रहे। सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर विकास न्यास व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के मद्देनजर पहले से ही तैयारियां कर ली जाए। संबंधित विभाग अपने संसाधनों व मैन पाॅवर का आकलन कर ले तथा आवश्यकता पड़ने पर इनका सर्वोत्तम उपयोग हो। नगर निगम को जल भराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य करने तथा आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान नियमित चलाने को कहा। आरयूआईडीपी के अधिकारियों को सीवरेज कनेक्शन कार्य में और गति लाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को जीएसएस निर्माण की नियमित समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की तथा इस कार्य को समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। मनरेगा के तहत प्रगतिरत कार्यों के बारे में जाना। घर-घर औषधि योजना के तहत पौध वितरण की योजना बनाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सबीना बिश्नोई, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Latest Posts
- महावीर इंटरनेशनल गंगाणा वीरा केंद्र ने भीमा आश्रम में किया सेवा कार्य, फल और वस्त्र पाकर खिले माताओं-बहनों के चेहरे

- निगम ने नहीं सुनी, पार्षद ने जेब से कराई सफाई, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

- India–Indonesia Joint Special Forces Exercise GARUDA SHAKTI Begins in Banyuwangi, Indonesia

- मंगलवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- लूणकरणसर में छात्राओं ने करिअर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली से पूछे भविष्य से जुड़े सवाल

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


