NATIONAL NEWS

सीकर के खाटू श्याम जी मेले में भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सीकर: खाटूश्याम जी के मासिक मेले में आज सवेरे भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत और 3 महिलाएं गंभीर घायल हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम जी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। घटना सुबह 5:20 की है।आज एकादशी का पर्व होने से खाटू में लाखों की भीड़ पिछले 2 दिन से जमा है। आज जब सुबह-सुबह मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और 3 महिलाएं उसके नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन एक दूसरे के बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। अभी भी इस हादसे को लेकर खाटू में सन्नाटा छाया हुआ है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!