सीबीआई द्वारा कमलेश प्रजापत मामले में राजस्थान सरकार के अनुरोध और भारत सरकार की अधिसूचना पर मामला दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सीबीआई ने कमलेश प्रजापत मामले से संबंधित मामलों में राजस्थान सरकार के अनुरोध और भारत सरकार से आगे की अधिसूचना पर मामला दर्ज किया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सरकार के अनुरोध पर मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना सदर, बाड़मेर (राजस्थान) में दर्ज एफआईआर संख्या 136/2021 दिनांक गत 23अप्रैल की जांच के हस्तांतरण के लिए भारत सरकार के अनुरोध पर कार्यवाही की गई है। आरोप था कि पुलिस ने थाना पाली (राजस्थान) पर हत्या के प्रयास के एक मामले में बाड़मेर स्थित कमलेश प्रजापत के आवास पर छापेमारी की. इस दौरान यह भी आरोप लगाया गया था कि जब पुलिस दल कमलेश प्रजापत के आवास से बाहर आने का इंतजार कर रहा था, उसने कथित तौर पर अपने वाहन के पीछे के गेट को तोड़कर भागने की कोशिश की और कहा जाता है कि उसने पुलिस दल को कुचलने की कोशिश की। आरोप यह भी था कि घटना के दौरान पुलिस ने कमलेश प्रजापत पर फायरिंग भी की। कमलेश प्रजापत के वाहन से कथित रूप से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां गोली लगने से कमलेश प्रजापत की मौत हो गई। यह भी आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली और नशीले पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद और 56.69 लाख (लगभग)रुपये की नकदी बरामद की।। तदनुसार, पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की और उक्त सामान की बरामदगी भी की।

राजस्थान सरकार ने उक्त प्राथमिकी में सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की और भारत सरकार ने कमलेश प्रजापत की मृत्यु के संबंध में उक्त प्राथमिकी से संबंधित जांच के लिए अधिसूचना जारी की। आगे की जांच के लिए सीबीआई की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Categories:
error: Content is protected !!