सीमा क्षेत्र के सैन्य इलाके से जासूसी करता युवक खुफिया एजेंसियों की गिरफ्त में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जैसलमेर। जैसलमेर के सैन्य क्षेत्र में जासूसी करते हुए संदिग्ध युवक को खुफिया एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है।युवक सैन्य क्षेत्र में कैंटीन चलाता है।
युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गये युवक का नाम बया खान पुत्र बडेखान है जो बासनपीर का निवासी है। युवक आर्मी एरिया में कैंटीन है इसलिए उसका एरिया में आना-जाना है।
कुछ समय से सैन्य एवम खुफिया अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदेहास्पद नजर के बाद से उस पर नजर रखी जा रही थी। आज उसे आर्मी एरिया के टीएसपी गेट वन पर गिरफ्तार कर लिया गया । उसके मोबाइल में पाकिस्तान,श्रीलंका, लंदन व आस्ट्रलिया सहित कई देशों के लोगों के मोबाइल नंबर मिले है। सूत्रों के अनुसार वह सीमा पार मैसेन्जर के माध्यम से वार्तालाप और सूचना आदान प्रदान होती थी। सूत्रों की माने तो युवक से कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

Categories:
error: Content is protected !!