सुजानदेसर स्थित मेघवालों के मोहल्ले में फांसी लगाकर दी जान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर ।आज साँय क़रीब 4 बजे भाजपा नेता नन्दकिशोर गहलोत द्वारा सूचना दी गई कि
मेघवालों का मोहल्ला, सुजानदेसर बीकानेर में 42 वर्षीय व्यक्ति फंदे से झूलता मिला है।

सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत ,ताहिर हुसैन, सोएब भाई,आसुराम कच्छावा, एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे ।।

संबंधित गंगाशहर थाना के रामफूल जी मीणा मय टीम की जाँच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेजाकर डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया ।।

मृतक का नाम नेमी चंद पुत्र जेठा राम निवासी मेघवालों का मोहल्ला, सुजानदेसर, बीकानेर है ।।

असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के राजकुमार खड़गवावत, ताहीर हुसैन, मो जुनैद ख़ान, रमजान अली अब्दुल सतार, त्रिलोक सिंह, लक्ष्मण सिंह , आसुराम कच्छावा आदि तथा ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई मौके पर मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!