Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

सुसाइड बॉम्बर आतंकी हमला करने से पहले शरीर के बाल क्‍यों शेव करते हैं?

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*सुसाइड बॉम्बर आतंकी हमला करने से पहले शरीर के बाल क्‍यों शेव करते हैं?*

*REPORT BY SAHIL PATHAN*

नई दिल्‍ली: तमिलनाडु के कोयंबटूर में दिवाली से एक रात पहले संगमेश्वर मंदिर के पास धमाका हुआ था। यह आत्‍मघाती हमला (Suicide Bombing) था। इसमें आत्‍मघाती हमलावर मारा गया था। यह सुसाइड बॉम्‍बर कार में बैठा था। इसका नाम था जमीशा मुबीन (Jamesha Mubin)। वह 29 साल का था। उसको बम संभालने का अनुभव नहीं था। इसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मुबीन वैसे ही आत्मघाती हमलावर बनकर पहुंचा था जैसे इस्लामिक स्टेट (IS) आतंकियों को सुसाइड बॉम्बर (Suicide Bomber) बनाकर भेजता है। जांच में पता चला है कि उसने अपने सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर के बाल शेव किए थे। इसके पहले भी देखने को मिला है कि सुसाइड बॉम्‍बर मिशन से पहले सिर से पैर तक के बाल मुंडवाते हैं। सवाल उठता है कि खुद को बम से उड़ाने से पहले आखिर आतंकी ऐसा क्‍यों करते हैं?
लगभग हर सुसाइड बॉम्बिंग से पहले शरीर के बालों को शेव करने का एक पैटर्न मिला है। इसके पीछे एक वजह यह मानी जाती है कि सुसाइड बॉम्‍बर को पता होता है कि उसे इसमें मरना ही मरना है। लिहाजा, वह जन्‍नत में साफ-सुथरा होकर पहुंचने की कोशिश के तहत ऐसा करता है। पारंपरिक रूप से मुस्लिमों को दफन करने से पहले शरीर को नहलाया जाता है। उनके बगल और जांघ के बाल शेव किए जाते हैं। नाखूनों को भी धुला जाता है। यह शुद्ध‍ीकरण की एक प्रक्रिया होती है। आत्मघाती हमलावर जानते हैं कि मिशन को अंजाम देने में उनका अंतिम संस्‍कार वैसा नहीं होगा जैसा सामान्‍य तौर पर होता है। शायद उनके शरीर के अवशेष भी नहीं मिलें। इसे देखते हुए वे खुद ही शरीर के बाल शेव करते हैं।
*क्‍या कहते हैं मुस्लिम स्‍कॉलर?*
कुछ मुस्लिम स्‍कॉलर मानते हैं कि आत्‍मघाती हमलावरों का बॉम्बिंग से पहले ऐसा करने का ट्रेंड अफगानिस्‍तान से आया है। पश्‍तून आदिवासी जंग में जाने से पहले अपने शरीर के बालों को मुंडवाते हैं। यह एक पुरानी परंपरा है। स्‍कॉलर्स मानते हैं कि आतंकी भी अपने मिशन को जंग की तरह देखते हैं। लिहाजा, आत्‍मघाती हमला करने से पहले अपने शरीर के बालों को शेव करते हैं।
*क्‍या इस्‍लाम में है जिक्र?*
बालों को हटाने या शेव करने का जिक्र इस्‍लामिक कानून में भी मिलता है। इससे पर्सनल हाइजीन के नजरिये से देखा जाता है। सुन्‍ना में मुस्लिम पुरुष और महिलाओं को नियमित रूप से कांख और जांघों के बाल साफ करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा नाखूनों को भी छोटे रखने के निर्देश दिए गए हैं। खास स्थितियों में मुस्लिमों को सिर मुंडवाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जाता है। उदाहरण के लिए नवीं सदी के मुस्लिम स्‍कॉलर अल-बुखारी के अनुसार, अल्‍लाह उन सभी को बरकत देता है जो हज के दौरान शेव करते हैं।
*9/11 के हमलावरों ने भी हटाए थे शरीर के बाल*
अमेरिका में जब आत्‍मघाती हमलावरों ने ट्विन टावर को निशाना बनाया था तब भी यह बात सामने आई थी। 9/11 हमलों के बाद जांच में अधिकारियों को आतंकियों के बैग से 4 पेज का डॉक्‍यूमेंट मिला था। इसमें हमले से एक दिन उन्‍हें शरीर के बाल शेव करने के लिए कहा गया था। मुबीन के विस्फोट से पहले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। दो एलपीजी सिलिंडर वाली कार में बैठने से पहले वह फुटेज में नजर आता है। 23 अक्टूबर की फुटेज में दिख रहा है कि वह शर्ट और पैंट पहने है। जांच टीम ने वह ट्रिमर भी बरामद किया है, जिससे उसने शरीर के बाल साफ किए थे। मुबीन ने एक कागज के टुकड़े पर जिहाद के आह्वान के बारे में भी लिखा था। उसने लिखा था कि एक पवित्र युद्ध छेड़ना युवाओं की जिम्‍मेदारी है। बच्चों और बुजुर्गों की नहीं। उसने मनुष्यों को दो श्रेणियों मुसलमान और काफिर के रूप में बांटा। उसने लिखा ‘वाल येन्थु’, मतलब तलवार चलाना है। धमाके की जांच कर रही एनआईए के अनुसार, कार में दो एलपीजी सिलेंडर थे। इनमें से एक फटा था। अगर दूसरा भी फट जाता तो मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे के मकान भी क्षतिग्रस्त हो सकते थे। सूत्रों ने बताया था कि घटनास्थल से विस्फोटक सामग्री के अवशेषों के अलावा छर्रे और कीलें भी मिली थीं। शायद इन्हें गैस सिलेंडर में भरकर विस्फोट के लिए तैयार किया गया था। मुबीन ने आईएस स्‍टाइल में इस म‍िशन को अंजाम देने की कोश‍िश की थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!