सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च का FCRA लाइसेंस रद्द:विदेशी फंडिंग कानूनों के उल्लंघन का आरोप; कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी हैं संस्था की CEO

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च का FCRA लाइसेंस रद्द:विदेशी फंडिंग कानूनों के उल्लंघन का आरोप; कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी हैं संस्था की CEO

सेंटर फॉर रिसर्च पॉलिसी (CPR) की स्थापना 1973 में की गई थी। - Dainik Bhaskar

सेंटर फॉर रिसर्च पॉलिसी (CPR) की स्थापना 1973 में की गई थी।

सरकार ने देश के टॉप एनजीओ सेंटर फॉर रिसर्च पॉलिसी (CPR) का फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस रद्द कर दिया है। सरकार ने विदेशी फंडिंग में किए गए कानून के उल्लंघन के मामले में यह कदम उठाया है।

इससे पहले फरवरी 2023 में गृह मंत्रालय ने 6 महीने के लिए CPR का लाइसेंस सस्पेंड किया था। दिल्ली स्थित इस संस्थान की CEO कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी यामिनी अय्यर हैं।

सितंबर 2022 में आयकर विभाग ने CPR के दफ्तरों में तलाशी ली थी। इसके बाद से ही यह आयकर विभाग के रडार पर था। गृह मंत्रालय ने जुलाई 2023 में सस्पेंशन खत्म होने के पहले ही उसे 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया था। लेकिन अब मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के FCRA डिविजन ने इसका लाइसेंस हमेशा के लिए कैंसिल कर दिया है।

CPR की CEO यामिनी अय्यर की यह तस्वीर मार्च 2020 की है। वे एक प्रोग्राम में अपने संस्था के बारे में बता रही थीं।

CPR की CEO यामिनी अय्यर की यह तस्वीर मार्च 2020 की है। वे एक प्रोग्राम में अपने संस्था के बारे में बता रही थीं।

CPR पर विदेशी फंडिंग कानून के उल्लंघन का आरोप
मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि CPR को फंडिग देने वालों में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, हेवलेट फाउंडेशन, वर्ल्ड बैंक, फोर्ड फाउंडेशन, ब्राउन यूनिवम र्सिटी जैसे संस्थान शामिल हैं। CPR ने साल 2023 में अपने संस्पेशन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। तब गृह मंत्रालय ने तर्क दिया था कि इसकी विदेशी फंडिंग को रोकने की जरूरत है, क्योंकि इसे गलत मकसद से फंडिग मिल रही है। इससे देश के आर्थिक हित प्रभावित हो सकते हैं।

ऑक्सफैम इंडिया का FCRA लाइसेंस भी हो चुका रद्द
ऑक्सफैम इंडिया देशभर में आदिवासियों, दलितों, मुसलमानों और महिला अधिकारों के लिए काम करती है। गृह मंत्रालय ने दिसंबर 2021 में ऑक्सफैम इंडिया के FCRA लाइसेंस को रिन्यू करने से इनकार कर दिया था। FCRA नियमों के गड़बड़ी के आरोप के चलते ये लाइसेंस रद्द हुआ था। इसके अलावा न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक समेत कई संस्थान भी विदेशी फंडिंग को लेकर जांच के दायरे में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

न्यूजक्लिक के फाउंडर पुरकायस्थ और एक अन्य पत्रकार अरेस्ट, गैरकानूनी गतिविधि और चीनी फंडिंग के केस में छापा पड़ा

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार 3 अक्टूबर की रात न्यूजक्लिक वेबसाइट के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एक अन्य पत्रकार अमित चक्रवर्ती को अरेस्ट कर लिया। इन पर फॉरेन फंडिंग लेने का आरोप है। सुबह 30 से ज्यादा लोकेशंस पर छापे मारे गए थे। 37 लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें 9 महिलाएं शामिल हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!